सीतामढ़ी: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 25 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, बाल संरक्षण पर होगी चर्चा

जानकारी देते हेडक्वार्टर डीएसपी नजीब अनवर
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा. बाल श्रम और मानव तस्करी रोकथाम पर चर्चा के साथ 25 पुलिसकर्मियों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को बाल संरक्षण और मानव तस्करी रोकथाम को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आनंद भवन, पुलिस केंद्र में होने वाले इस जिला स्तरीय समन्वय बैठक और सम्मान समारोह में प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण के खिलाफ चल रहे प्रयासों को और मजबूत करना है.
बाल संरक्षण के मुद्दों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम का आयोजन विशेष किशोर पुलिस इकाई, मानव तस्करी निरोध इकाई, जिला प्रशासन और कवच परियोजना अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. कार्यक्रम की निगरानी सीनियर डीएसपी मुख्यालय मो. नजीब अनवर कर रहे हैं.
बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ित बच्चों और महिलाओं के बचाव एवं पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा बाल संरक्षण समितियों की भूमिका और विभिन्न बचाव अभियानों की केस स्टडी भी प्रस्तुत की जाएगी.
25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकारों की रक्षा और मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले 25 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान पाने वालों में मानव तस्करी निरोध इकाई के प्रभारी सुशील कुमार सिंह समेत सुरसंड, भिट्ठा, बेला, परिहार और बैरगनिया थानों के पदाधिकारी शामिल हैं.
सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित
बाल संरक्षण और जागरूकता अभियान में योगदान देने वाले कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इस मौके पर सम्मान मिलेगा. इनमें रोहित सिंह, मुकुंद कुमार चौधरी और मनीष कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं. आयोजन का उद्देश्य बाल अधिकारों की रक्षा के लिए बेहतर समन्वय और साझेदारी को बढ़ावा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










