सीतामढ़ी की बेटियों का बढ़ा मान, प्रेरणा स्कॉलरशिप पाने वाली कबड्डी खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
प्रसन्नता व्यक्त करते प्रेरणा स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली एकलव्य सेंटर की प्रशिक्षु कबड्डी खिलाड़ी

प्रसन्नता व्यक्त करते प्रेरणा स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली एकलव्य सेंटर की प्रशिक्षु कबड्डी खिलाड़ी

सीतामढ़ी में डीएम ने प्रेरणा स्कॉलरशिप पाने वाली एकलव्य सेंटर की कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कक्ष में मंगलवार को प्रेरणा स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली एकलव्य सेंटर की कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सम्मान मिलने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान

सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में सपना, शिमरन, अदिति, जानवी, वर्षा, रानी, शिवानी और लवली शामिल रहीं.

जिला प्रशासन की ओर से मिले सम्मान को खिलाड़ियों ने अपने खेल जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया.

कोच ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा

एकलव्य सेंटर की कोच मेनका कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा स्कॉलरशिप मिलने पर बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

खेल जगत के कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला कबड्डी संघ के सचिव पीयूष परिमल, चेयरमैन पंकज कुमार सिंह, संरक्षक अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. जूही कुमारी, वरीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हिमांशु शेखर, अजय महाजन समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे.

दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी बनेगी प्रेरणा

जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा स्कॉलरशिप और जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए और अधिक प्रेरित होंगे.


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन