सीतामढ़ी: जल संकट पर डीएम सख्त, चापाकल और नल-जल योजनाएं चालू रखने के निर्देश, सीमावर्ती दवा दुकानों की भी होगी जांच

बैठक में शामिल डीएम व अन्य
डीएम रिची पांडेय ने जिला विकास बैठक में जल संकट और नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नल-जल योजनाओं की निगरानी और जांच के आदेश दिए गए हैं।
Sitamarhi DM Meeting: डुमरा स्थित समाहरणालय में मंगलवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में संभावित जल संकट की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी चापाकल और नल-जल योजनाएं हर हाल में चालू रहें.
उन्होंने कहा कि खराब जलापूर्ति योजनाओं की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जल संकट की आशंका वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए.
पेयजल उपलब्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए.
उन्होंने बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सभी प्रखंड अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल व्यवस्था की निगरानी करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
डीएम ने कहा कि आम लोगों तक सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
हर क्षेत्र की तैयार होगी रिपोर्ट
बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता, नल-जल योजनाओं की कार्यशीलता, कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति और सामान्य विद्युत व्यवस्था का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया.
आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखने का भी निर्देश दिया गया.
सीमावर्ती दवा दुकानों की होगी जांच
बैठक में सीमावर्ती बाजारों और पंचायतों में संचालित दवा दुकानों के स्टॉक, दवाओं की उपलब्धता और लाइसेंस की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया गया.
बैठक में अनुपस्थित रहने पर रुन्नीसैदपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश भी दिया गया.
राशन कार्ड और टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा
आपूर्ति विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 44,915 नए राशन कार्ड के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 40,142 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
डीएम ने छूटे हुए पात्र लाभुकों से भी आवेदन प्राप्त करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया.
इसके अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया.
बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, अपर समाहर्ता संजीव कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
नार्को समिति की बैठक, सीमावर्ती दवा दुकानों पर रहेगी विशेष नजर
Dailyhunt Headline
सीतामढ़ी में नशीली दवाओं पर सख्ती, बॉर्डर की मेडिकल दुकानों की होगी औचक जांच
Direct Users Headline
नार्को समिति की बैठक में बड़ा फैसला, सीमावर्ती दवा दुकानों के स्टॉक का होगा सत्यापन
जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय में जिलास्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई.
बैठक में समिति के नोडल अधिकारी एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मो. नजीब अनवर ने एसएसबी, शिक्षा, कल्याण, औषधि नियंत्रण, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ रणनीति पर चर्चा की.
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.
बॉर्डर की मेडिकल दुकानों पर रहेगा फोकस
एसएसपी ने सहायक औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया कि जिले की सभी दवा दुकानों, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया जाए.
उन्होंने दवा दुकानों के स्टॉक का सत्यापन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए.
इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों के सहयोग से नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने पर भी जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










