दिल्ली में गूंजा झारखंड का नाम, प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार प्रदीप महतो को मिला '40 अंडर 40' सम्मान

Updated:
विज्ञापन
अतिथियों से अवार्ड लेते प्रदीप महतो

अतिथियों से अवार्ड लेते प्रदीप महतो

प्रभात खबर झारखंड डिजिटल के स्टेट हेड प्रदीप महतो को प्रतिष्ठित '40 अंडर 40' समारोह में सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मिला है.

विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर मीडिया संस्थान के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा. नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित 'एक्सचेंज 4 मीडिया' ग्रुप के '40 अंडर 40' समारोह में प्रभात खबर झारखंड डिजिटल के स्टेट हेड प्रदीप महतो को सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि इस वार्षिक राष्ट्रीय समारोह में देश भर के 40 वर्ष से कम उम्र के 40 सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया जाता है. दिल्ली में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश भर के कई दिग्गज और नामचीन पत्रकार उपस्थित रहे.

जो रास्ता गांव से शहर जाता है, वही वापस गांव भी आता है: प्रदीप महतो

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रदीप महतो ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को अपनी ढाई साल की बेटी को समर्पित किया. इस मंच से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो रास्ता गांव से शहर की ओर जाता है, वही रास्ता वापस शहर से गांव की ओर भी आता है. उन्होंने बताया किया कि वे झारखंड से आते हैं और इस राष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली प्रभात खबर की दूसरी शख्सियत हैं. इस दौरान उन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर को भी वहां पर उपस्थित अतिथियों के साथ साझा किया.

ये भी पढ़ें: घटिया पनीर और एक्सपायर्ड ब्रेड मिली, रांची के बेकरी-रेस्टोरेंट में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापेमारी

प्रभात खबर की झोली में लगातार दूसरे वर्ष आया यह राष्ट्रीय सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल मीडिया टीम के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है. प्रदीप महतो से पूर्व, वर्ष 2025 में प्रभात खबर डिजिटल के रेजिडेंट एडिटर जनार्दन पांडेय को भी 'एक्सचेंज 4 मीडिया' के इस प्रतिष्ठित '40 अंडर 40' पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. लगातार दूसरे वर्ष मिले इस सम्मान से संस्थान के सहकर्मियों में खुशी की लहर है.

धनबाद के रहने वाले हैं प्रदीप

मूल रूप से प्रदीप धनबाद जिले के बाघमारा विधासभा क्षेत्र के टाटा सिजुआ के रहने वाले हैं. वे शहीद शक्तिनाथ महतो स्कूल से दसवीं और 12 वीं की पढ़ाई पूरी की इसके बाद वे स्नातक की पढ़ाई करने रांची चले गए. वहां से ग्रेजुएशन करने के बाद वे दिल्ली चले गए और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. उसके बाद दिल्ली, नोएडा, रांची, हैदराबाद और मुंबई में विभिन्न संस्थानों के लिए मीडिया के क्षेत्र में काम किया है. अभी प्रभात खबर डिजिटल में झारखंड की टीम को लीड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में एएसडीडी वोटर लिस्ट पर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, 'लापता' मतदाताओं की संख्या पर उठाए सवाल


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola