शिक्षा अधिकारियों के वेतन के लिए झारखंड में 12.11 करोड़ जारी, रांची को मिले 1.20 करोड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के शिक्षा अधिकारियों के वेतन के लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने 12.11 करोड़ रुपये का आवंटन जारी किया है। जानिए किस जिले को कितनी राशि मिली है।

विज्ञापन

रांची. राज्यभर के जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ), क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों (एइओ) और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीइइओ) के वेतन के लिए 12.11 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन जारी किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिलावार राशि जारी की गयी है.

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने कुल 12,11,66,800 रुपये का आवंटन किया है. यह राशि उक्त अधिकारियों के स्थापना मद में उपबंधित 84,89,58,000 रुपये में से दी गयी है.

रांची को सबसे अधिक 1.20 करोड़

जारी आवंटन में सबसे अधिक राशि रांची जिले को दी गयी है. रांची के लिए 1,20,16,400 रुपये का आवंटन किया गया है. राशि का उपयोग संबंधित अधिकारियों के वेतन मद में किया जायेगा.

वित्त विभाग के निर्देश के अनुसार होगा खर्च

विभाग ने निर्देश दिया है कि आवंटित राशि का खर्च वित्त विभाग द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी पत्र के प्रावधानों के आलोक में नियमानुसार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola