Mata Janki Mandir: सीतामढ़ी में एक साथ इन तीर्थ स्थानों का लोग कर सकेंगे दर्शन, सजेगा सीता महातीर्थ
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 3:35 PM
सांकेतिक तस्वीर
Mata Janki Mandir: 8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में बनने वाले भव्य माता जानकी मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी. यहां आने वाले लोग एक साथ कई तीर्थ स्थानों के दर्शन कर सकेंगे. पुनौराधाम में सीता महातीर्थ सजने वाला है. जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.
Mata Janki Mandir: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य माता जानकी मंदिर की आधारशिला 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रखेंगे. यहां आने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को एक साथ कई तीर्थ स्थानों के दर्शन होंगे. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु यहां पर रामायण और महाभारत काल के कई पौराणिक जगहों के दर्शन कर पायेंगे. जल्द ही पंचतीर्थ का दर्जा पुनौराधाम को मिलने के बाद यह जगह और भी फेमस हो जाएगा.
इन पौराणिक स्थलों के होंगे दर्शन
जानकारी के मुताबिक, माता जानकी मंदिर का दर्शन करने के साथ-साथ लोगों को हलेश्वर स्थान महादेव मंदिर, पुंडरीक ऋषि आश्रम पुंडरीकेश्वर धाम, सीताकुंड, नगर के जानकी मंदिर और उर्विजा कुंड, डोली का पहला विश्राम स्थल पंथपाकड़ धाम और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जैसे प्रमुख और पौराणिक जगहों के दर्शन होंगे.
सपना होने वाला है साकार
पुनौराधाम के महंत कौशल किशोर दास की माने तो, इस मंदिर का सपना वर्षों से मिथिलावासियों के दिलों में था, जो अब साकार हो रहा है. 11 पवित्र नदियों के जल से मंदिर की आधारशिला रखी जायेगी जो कि भारतीय संस्कृति की एकता और शुद्धता का प्रतीक है. साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर के निर्माण से पहले कई तरह की तैयारियां की जा रही है.
खास लाल पत्थर से होगा निर्माण
माता जानकी मंदिर का निर्माण खास ‘रेड सैंडस्टोन’ यानी कि लाल बलुआ पत्थर से किया जाएगा. यह पत्थर बेहद ही खास माना जाता है. पत्थर की चमक और महीन बनावट, इसे खास बनाती है. इसके साथ ही यह अपनी मजबूती के लिए भी प्रसिद्ध है. दरअसल, पत्थर की खूबसूरती के साथ-साथ इसकी एकरूपता, मजबूती और चमक सालों तक कायम रहेगी.
8 अगस्त को रखी जाएगी आधारशिला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को मंदिर की नींव रखेंगे. देश के 11 पवित्र नदियों के जल से मंदिर की नींव रखी जाएगी. इसके साथ ही 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक भव्य कार्यक्रम भी होगा. दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे. वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन में शामिल होकर वातावरण को और भी आध्यात्मिक बनाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










