Pitru Paksha 2025: इस बार पितृपक्ष मेले में होगा ये खास इंतजाम, सस्ती रोटी के साथ मिलेंगी और भी कई सुविधाएं
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 2:59 PM
सांकेतिक तस्वीर
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष मेले में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने एक नई पहल की है. जिसके तहत शहर में ‘दीदी की रसोई’ चलाई जाएगी, जहां सस्ती रोटियां उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा ठहरने और आराम करने की पूरी व्यवस्था होगी.
Pitru Paksha 2025: बिहार के गयाजी जिले में इस साल पितृपक्ष महासंगम को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं. 6 सितंबर से 21 सितंबर तक चलने वाले इस मेला में हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से करीब 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क है और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में जुटा है. श्रद्धालुओं को ठहरने, खाने और आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए करीब एक महीने पहले से ही काम शुरू कर दिया गया है. प्रशासन ने इस बार पहले से ज्यादा सुविधाएं देने का दावा किया है.
रहने-खाने की होगी पूरी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गयाजी में टेंट सिटी बनाई जाएगी, जहां रहने और खाने की पूरी व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा कई होटल, स्कूल और धर्मशालाओं में भी ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. खाने-पीने की बात करें तो टेंट सिटी में समाजसेवियों द्वारा फ्री में खाना उपलब्ध कराया जाएगा.
दीदी की रसोई में मिलेगी सस्ती रोटियां
डीएम शशांक शुभंकर की माने तो, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को खाने-पीने में जो परेशानी होती थी, उसे इस बार दूर किया जा रहा है. जो लोग बाहर से खाना लेना चाहेंगे, उनके लिए इस बार “सस्ती रोटी” नाम की एक नई पहल शुरू की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में जगह-जगह ‘दीदी की रसोई’ चलाई जाएगी, जहां श्रद्धालुओं को कम कीमत पर सादा और साफ खाना मिल सकेगा. यह व्यवस्था डीएम की पहल पर पहली बार शुरू की जा रही है.
12 लाख से अधिक श्रद्धालु करते है पिंडदान
करीब 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हर साल गयाजी आते हैं, जिनमें दो लाख से अधिक 17 दिन तक रुककर पिंडदान करते हैं. ऐसे में कुछ लोग होटल में रुकते हैं, तो कई श्रद्धालु प्रशासन द्वारा बनाए गए ठहरने के स्थानों पर रहते हैं.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










