पुनौरा धाम मंदिर के पास से हटाया गया अतिक्रमण

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Aug 2025 7:34 PM

विज्ञापन

मां सीता की प्राकट्य भूमि, पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर निर्माण एवं जन्मभूमि के विश्वस्तरीय विकास को लेकर होने वाले भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम की सभी प्रकार की तैयारियां जोरों पर है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. आगामी आठ अगस्त को मां सीता की प्राकट्य भूमि, पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर निर्माण एवं जन्मभूमि के विश्वस्तरीय विकास को लेकर होने वाले भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम की सभी प्रकार की तैयारियां जोरों पर है. रविवार को भी नगर आयुक्त समेत नगर निगम के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी तैयारियों को लेकर डीएम के आदेश के आलोक में काम में जुटे रहे. एक ओर शहर के मुख्य मार्गों समेत सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं यत्र-तत्र जमा कचरे का उठाव कार्य चलता रहा. वहीं, दूसरी ओर पुनौरा धाम मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप अवैध कंस्ट्रक्शन को ध्वस्त कर रास्ता को दुरुस्त किया गया. उक्त बातों की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य द्वार के समीप एक होटल मालिक द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर अवैध कंस्ट्रक्शन बनवा लिया गया था. कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त कार्रवाई की गयी है. नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले दो दिन से लगातार बारिश भी हो रही है, इसलिए अभियंताओं समेत संबंधित पदाधिकारियों को जहां भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो, वहां अविलंब जल निकासी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करने को कहा गया है. सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से काम में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन