ट्रेन से मां कट गयी, पर बालक बच गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 6:47 PM
ट्रेन से मां कट गयी, पर बालक बच गया सीतामढ़ी. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह की है. हैरानी की बात यह रही कि महिला जैसे ही ट्रेन की चपेट में आयी कि एक यात्री ने उसके गोद से पांच वर्ष […]
ट्रेन से मां कट गयी, पर बालक बच गया सीतामढ़ी. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह की है. हैरानी की बात यह रही कि महिला जैसे ही ट्रेन की चपेट में आयी कि एक यात्री ने उसके गोद से पांच वर्ष के एक बालक को अपनी ओर खींच लिया अन्यथा उक्त बालक भी शायद मौत का शिकार हो जाता. दर्जनों लोगों के सामने यह घटना घटी. जिसने भी घटना को देखा, अवाक रह गया. उक्त यात्री वर्षों तक शायद ही इस घटना को भूल पायेंगे. मृतका की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के अली नगर बेदौल के रामाशीष मंडल की पत्नी रामकली देवी के रूप में की गयी है. घटना की पुष्टि करते हुए रेल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि उक्त महिला गोद में बच्चा को लेकर ट्रेन से उतर रही थी. इसी दौरान उसका साड़ी फंस गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. महिला के शरीर कटने से तीन हिस्सों में बंट गये. यह संयोग रहा कि एक सजग यात्री की नजर महिला पर पड़ी और वह महिला को तो नहीं, पर उसके बच्चा को जरूर बचा लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










