पूर्व सरपंच के निधन पर शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 8:43 PM
पूर्व सरपंच के निधन पर शोक सीतामढ़ी. युवा जदयू के नेताओं ने पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता व पूर्व सरपंच रामनंदन राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को युवा जदयू नेताओं की एक शोकसभा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पूर्व सरपंच स्व राय के निधन […]
पूर्व सरपंच के निधन पर शोक सीतामढ़ी. युवा जदयू के नेताओं ने पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता व पूर्व सरपंच रामनंदन राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को युवा जदयू नेताओं की एक शोकसभा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पूर्व सरपंच स्व राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्व राय हमेशा समाज सेवा में लगे रहे. वे सहज एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. शोकसभा का संचालन युवा जदयू के शिवहर जिलाध्यक्ष विशाल गौरव ने किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव गुंजेश कुमार नवीन, रौशन यादव, शिवहर छात्र समागम के अध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ राजा बाबू, सत्येंद्र कुशवाहा, हरि यादव, सुशील यदुवंशी, मुकेश सिंह, खुशी लाल कुशवाहा, संदीप यादव, मोहन राउत, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, महबूब खां समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










