महिला को जख्मी किया, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 8:08 PM
महिला को जख्मी किया, प्राथमिकीपुपरी. थाना क्षेत्र के पुपरी गांव में आपसी विवाद में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी मो इम्तियाज की पत्नी शाहजहां खातून को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. क्विज प्रतियोगिता का आयोजनपुपरी. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मवि हलीम टोला […]
महिला को जख्मी किया, प्राथमिकीपुपरी. थाना क्षेत्र के पुपरी गांव में आपसी विवाद में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी मो इम्तियाज की पत्नी शाहजहां खातून को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. क्विज प्रतियोगिता का आयोजनपुपरी. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मवि हलीम टोला एवं मुहम्मदपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अचिकित्सा सहायक सरोज कुमार शर्मा मौजूद थे. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को नकद रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.शिक्षक के निधन पर शोकपुपरी. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल शाखा के अध्यक्ष मो हबीर अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें संघ के जिला शैक्षिक परिषद् के संयोजक राम मनोहर सिंह एवं उवि सिंहवाहिनी के सहायक शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर प्रवीण कुमार, नवीन कुमार सिंह, आलोक रंजन, जावेद अंसारी, रजनीश कुमार, नवीन कुमार ठाकुर, मो सरफराज, रजाउर रहमान, गणेश यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










