बम वस्फिोट में महिला जख्मी, अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 7:53 PM
बम विस्फोट में महिला जख्मी, अफरातफरी फोटो-14 जख्मी महिला, 15 छानबीन करते एसएसबी जवानसोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा के समीप पटेल नगर सरेह में गुरुवार की शाम बम विस्फोट से अफरातफरी मच गयी. विस्फोट में स्थानीय रामश्रेष्ठ महतो की पत्नी दुखिया देवी (40) गंभीर रुप से जख्मी हो गयीं. इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में […]
बम विस्फोट में महिला जख्मी, अफरातफरी फोटो-14 जख्मी महिला, 15 छानबीन करते एसएसबी जवानसोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा के समीप पटेल नगर सरेह में गुरुवार की शाम बम विस्फोट से अफरातफरी मच गयी. विस्फोट में स्थानीय रामश्रेष्ठ महतो की पत्नी दुखिया देवी (40) गंभीर रुप से जख्मी हो गयीं. इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. सूचना पर एसएसबी के सहायक सेनानायक विजय दीक्षित, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थाना के अनि शंकर राम समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच कर छानबीन की. सहायक सेनानायक ने इसे असामाजिक तत्व की करतूत बताया है. उन्होंने जवानों को चौकस रहने का निर्देश दिया है. थाना के अनि ने बताया कि अब तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. जानकारी के अनुसार, रामश्रेष्ठ महतो की पत्नी दुखिया देवी सरेह में घास काट रही थी. घास काटने के क्रम में हंसिया का सुतली से लपेटा गया उक्त देसी बम से स्पर्श हो गया, जिसके बाद विस्फोट हो गया. महिला के बायें हाथ व पीठ पर बम का छर्रा लगा है. ग्रामीणों के बीच दहशत कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










