बिहार : 2 करोड़ की चरस बरामद, दो नेपाली गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2016 1:54 PM
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की चरस बरामद कर दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी सुशील कुमार ने आज यहां बताया कि लाल बहादुर राणा और जीत बहादुर बिक नामक दो नेपाली नागरिकों को नौतनवा थाना क्षेत्र के बनौलिया […]
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की चरस बरामद कर दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी सुशील कुमार ने आज यहां बताया कि लाल बहादुर राणा और जीत बहादुर बिक नामक दो नेपाली नागरिकों को नौतनवा थाना क्षेत्र के बनौलिया चौराहे के पास टहलते वक्त गिरफ्तार किया गया. सीमा शुल्क कर्मियों ने संदेह होने पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 21.480 किलोग्राम चरस बरामद हुई.
उन्होंने बताया कि बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड 20 लाख रुपये होने की संभावना है. कुमार ने बताया कि दोनों नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










