छपरा–गोमती नगर एक्सप्रेस में एसी फेल, यात्रियों को झेलनी पड़ी भीषण गर्मी

Updated:
विज्ञापन
Saran News

कोच के गेट पर बैठे यात्री

Saran News : छपरा–गोमती नगर एक्सप्रेस में AC फेल, यात्रियों का फूटा गुस्सा, रेलवे की लापरवाही पर उठे सवाल.

विज्ञापन

सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : छपरा से चलकर गोमती नगर जाने वाली छपरा–गोमती नगर एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार ट्रेन में लगे एचओजी (हेड ऑन जनरेशन) लोको में खराबी आ जाने के कारण एसी कोचों की शीतलन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. इसके चलते एसी बोगियों में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी में सफर करना पड़ा. ट्रेन के अंदर का तापमान बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान नजर आए.

ट्रेन में उमस और गर्मी से बेहाल हुए यात्री, रेलवे व्यवस्था पर सवाल

कई यात्रियों ने गर्मी और उमस के कारण बेचैन नज़र आये. यात्रियों का कहना था कि एसी कोच का किराया देने के बावजूद उन्हें जनरल बोगी से भी बदतर स्थिति में यात्रा करनी पड़ रही है. कुछ यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब इंजन में खराबी थी तो ट्रेन को चलाने से पहले उसे ठीक किया जाना चाहिए था. यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेन में समस्या होने के बावजूद रेलवे की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं किया गया. न तो समय पर सूचना दी गई और न ही यात्रियों की सुविधा के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया. भीषण गर्मी के बीच इस तरह की लापरवाही से यात्रियों में खासा आक्रोश देखा गया. एसी ख़राब होने से यात्री कोच से बाहर गेट पर आकर यात्रा कर रहे थे. वहीं बच्चे ट्रेन के पानी से गर्मी से निजात पाने की जद्दोजहद मे लगे रहे.

Also Read : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन