रोजगार के लिए निबंधन कराने वाली महिलाओं में बिहार की भागीदारी छह फीसदी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2024 11:52 PM
एनसीएस पोर्टल पर देश के 40 लाख 62 हजार 699 लोगों ने निबंधन कराया, इनमें से 23 लाख तीन हजार 469 महिलाएं.
– एनसीएस पोर्टल पर देश के 40 लाख 62 हजार 699 लोगों ने निबंधन कराया, इनमें से 23 लाख तीन हजार 469 महिलाएं. संवाददाता, पटना देश में पुरुषों से अधिक महिलाएं ही रोजी -रोजगार की तलाश कर रही हैं. देश में 23 लाख महिलाओं ने रोजगार की मांग की है, जबकि मात्र 17 लाख पुरुषों ने ही रोजी-रोजगार के लिए निबंधन किया है. देशभर में रोजगार के लिए निबंधन कराने वाली महिलाओं में बिहार की भागीदारी लगभग छह फीसदी है. दरअसल राज्य और केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाता है. इन मेलों के माध्यम से बेरोजगारों को बड़ी कंपनियों में रोजगार मिलता है. इसके लिए बेरोजगारों को नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निबंधन करना होगा है. बीते 30 सितंबर तक एनसीएस पोर्टल पर देश के 40 लाख 62 हजार 699 लोगों ने निबंधन कराया. इनमें से 23 लाख तीन हजार 469 महिलाएं हैं, जबकि 17 लाख 58 हजार 826 पुरुषों ने निबंधन कराया है. 392 ट्रांसजेडर ने भी रोजगार के लिए निबंधन कराया है. रोजगार मांगने में महाराष्ट्र की महिलाएं अव्वल रोजगार मांगने में महाराष्ट्र की महिलाएं अव्वल हैं. छह लाख से अधिक महाराष्ट्र की महिलाओं ने रोजगार के लिए निबंधन कराया है, जबकि महाराष्ट्र में मात्र तीन लाख 57 हजार पुरुषों ने ही रोजगार के लिए निबंधन कराया है. महाराष्ट्र की तरह ही देश के कई राज्यों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने रोजगार की मांग की है.असम में एक लाख 93 हजार पुरुष , तो दो लाख 28 हजार महिलाओं ने निबंधन कराया है. इसी तरह बिहार में एक लाख 12 हजार पुरुष, तो एक लाख 30 हजार महिलाएं, छत्तीसगढ़ में 29 हजार पुरुष, तो 32 हजार महिलाएं, दिल्ली में 24 हजार पुरुष, तो 30 हजार महिलाओं ने निबंधन कराया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में नौ हजार पुरुष, तो 14 हजार महिलाएं, झारखंड में 72 हजार पुरुष, तो 88 हजार महिलाएं, कर्नाटक में एक लाख 51 हजार पुरुष, तो दो लाख 88 हजार महिलाएं, केरल में 15 हजार पुरुष, तो 28 हजार महिलाएं, मध्य प्रदेश में एक लाख आठ हजार पुरुष, तो एक लाख 28 हजार महिलाएं, मणिपुर में 11 हजार पुरुष , तो 13 हजार महिलाओं ने निबंधन कराया है,जबकि पंजाब में 30 हजार पुरुष, तो 39 हजार महिलाएं, राजस्थान में 89 हजार पुरुष, तो एक लाख 84 हजार महिलाएं, तमिलनाडु में 34 हजार पुरुष, तो 54 हजार महिलाओं ने निबंधन कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










