पटना के बिहटा में सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों का बड़ा धरना, जमीन अधिग्रहण पर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

टाउनशिप के विरोध में किसानों का धरना

Patna News: पटना जिले के बिहटा में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया. किसानों ने जमीन अधिग्रहण और खरीद-बिक्री पर लगी रोक को हटाने की मांग करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और उचित मुआवजे की मांग उठाई.

विज्ञापन

Patna News: (मोनू कुमार की रिपोर्ट)
बिहटा अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले गुरुवार को बिहटा प्रखंड मुख्यालय पर ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव राजेश प्रसाद ने की.

किसानों की नाराजगी

इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण और जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई. किसानों ने कहा कि उनकी जमीन छीनकर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

आंदोलन की चेतावनी

धरना को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिव श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन अधिग्रहित कर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाना चाहती है. वहीं पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा.

मांग पत्र सौंपा गया

धरना के बाद किसानों ने अंचल अधिकारी को मांगपत्र सौंपा. इसमें जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक वापस लेने, सैटेलाइट टाउनशिप के तहत विकसित भूमि का 75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देने और शेष भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग की गई.

अन्य मांगें और भागीदारी

किसानों ने यह भी मांग की कि यदि उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तो प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. साथ ही कन्हौली में प्रस्तावित पाटली बस स्टैंड के लिए पूर्व घोषित सीमा के अनुसार ही भूमि अधिग्रहण करने की मांग रखी गई. धरना में संतोष सिंह, जगन्नाथ चौधरी, सुरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.

ALSO READ: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन