NH-922 पर भीषण हादसा: ट्रक-टैंकर की टक्कर में चालक की मौत, घंटों ठप रही यातायात

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar Road Accident: बक्सर के पास एनएच-922 पर देर रात साक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की आमने-सामने टक्करहो गई. घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए. घटना के कारण करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा.

विज्ञापन

Buxar Road Accident: (संतोष कांत) बक्सर-पटना फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित ट्रक और टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्करहुई. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवां गांव के समीप की है. हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के मलबे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

केबिन में फंसकर हुई चालक की मौत

जानकारी के अनुसार, टक्कर के दौरान टैंकर चालक केबिन और स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया. गंभीर चोटों और अधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन लोहे की चादरों में फंसे शव को निकालना संभव नहीं हो सका.

पुलिस और क्रेन की मदद से निकाला गया शव

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बक्सर से हाइड्रो क्रेन मंगाई गई. जिसके बाद गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

ट्रक चालक और खलासी फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर मालिक और फरार लोगों की तलाश कर रही है.

एनएच-922 पर घंटों बाधित रहा यातायात

भीषण दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर लंबा जाम लग गया. सड़क के बीचों-बीच दोनों वाहन फंस जाने से लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा. बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया.

Also Read: रोहतास में सवारी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, वाहन समेत मोबाइल-नगदी लेकर फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन