बक्सर में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल बरामद
गिरफ्तार मोबाइल चोर के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network
Buxar News : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान जारी रहेगा.
Buxar News : रेल यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ पोस्ट बक्सर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ की टीम ने विशेष निगरानी और जांच अभियान के दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन से दोनों को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा.
गिरफ्तार आरोपितों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी स्वर्गीय शिवजी चौहान के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार तथा भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अशोक पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पांडेय के रूप में हुई है.
Also Read : बक्सर में बिजली कटने के विवाद में फायरिंग, युवक घायल, मौके पर पहुंचे एसडीएम
कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा
आरपीएफ टीम ने दोनों आरोपितों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया.
Also Read : बक्सर में जर्जर ब्रिटिशकालीन पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों में आक्रोश
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी
आरपीएफ बक्सर की ओर से रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार सघन निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Also Read : चौसा की ऐतिहासिक रणभूमि अब पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी, शेरशाह-हुमायूं युद्धस्थल के विकास की कवायद शुरू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए