औरंगाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अस्पतालों और मैरेज हॉलों में किया गया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त

Aurangabad News: औरंगाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. अस्पतालों, नर्सिंग होम और मैरेज हॉलों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई. खामियां मिलने पर संचालकों को 15 दिन में सुधार का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)
औरंगाबाद कार्यालय. हाल के दिनों में राज्य में हुई गंभीर अग्निकांड घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी के निर्देशानुसार निरीक्षण अभियान चलाया गया.

निरीक्षण दल की कार्रवाई

इस अभियान के तहत अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी रामाकांत सिंह, अग्निक सहायक मंजीत कुमार पाण्डेय तथा अग्निक स्टेशन कर्मियों की टीम ने विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम और मैरेज हॉलों का निरीक्षण किया.

किन संस्थानों का हुआ निरीक्षण

टीम ने दाउदनगर के जीवक क्लिनिक, नवीनगर स्थित महावीर क्लिनिक, आशीर्वाद क्लिनिक, कुमार हड्डी क्लिनिक, शिवम हड्डी क्लिनिक, वात्सल्य शिशु क्लिनिक, बब्लू यादव मैरेज हॉल तथा शुभदीप मैरेज हॉल सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की.

सुरक्षा व्यवस्था में मिली खामियां

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं. अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को अग्निशमन यंत्र लगाने और सभी कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया.

नोटिस और सख्त चेतावनी

जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं पाई गई, उन्हें 15 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं करने वाले अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन