औरंगाबाद में जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश, 2.48 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मदनपुर थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 2.48 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद नगर मदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को दबोचा

शनिवार को मदनपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को जाली नोटों की बड़ी खेप के परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मदनपुर थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.

इसी दौरान गया की ओर से बाइक से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद किये गये, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के आंजन थाना क्षेत्र के बाबुबांध गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई.

दूसरे आरोपी के पास से मिले एक लाख के नकली नोट

पुलिस ने सुरेंद्र कुमार से पूछताछ की, जिसमें मिली जानकारी के आधार पर मिठाईयां मोड़ के पास छापेमारी की गयी. यहां से गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव निवासी विजय यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 500 रुपये के 200 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कीमत एक लाख रुपये है.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 लाख 48 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किये गये हैं. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं.

अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या 317/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब जाली नोटों के इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना

पूरी कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई सुरेंद्र कुमार, मदनपुर थाना पुलिस और सशस्त्र बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते सदर एसडीपीओ दो आदित्य कुमार। बरामद जाली नोट | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन