दाउदनगर में एसडीओ अमित राजन ने फहराया तिरंगा, 172 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्ती का पर्चा

Updated:
विज्ञापन

ध्वजारोहण करते एसडीओ अमित राजन

स्वतंत्रता दिवस पर दाउदनगर में अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने झंडा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. उन्होंने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का विवरण दिया, जिसमें 172 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पट्टा देना भी शामिल है.

विज्ञापन

Aurangabad Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डायट तरार स्थित परेड ग्राउंड में अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ. बिहार पुलिस के जवानों, स्काउट एंड गाइड तथा विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी.

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अपने संबोधन में एसडीओ अमित राजन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और विभूतियों को नमन किया. उन्होंने पिछले एक वर्ष में दाउदनगर अनुमंडल में प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी.

एसडीओ ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में 172 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया. वहीं 7540 परिवारों को नया राशन कार्ड निर्गत किया गया है.

लोक शिकायत के 938 मामलों का हुआ निष्पादन

माता-पिता भरण-पोषण से संबंधित प्राप्त आठ वादों में से छह का निष्पादन किया जा चुका है. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत कुल 1172 वाद दायर हुए, जिनमें 938 वादों का निष्पादन किया गया. उन्होंने कहा कि आरटीपीएस के माध्यम से जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र के 10,511 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10,226 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है.

75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

एसडीओ ने कहा कि बिहार सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई में सहयोग देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है. 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल प्रशासन गरीब, पिछड़े, वंचित एवं अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार दास, डीसीएलआर प्रणव कुमार, बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ सतीश कुमार सिंह, ईओ ऋषिकेश अवस्थी, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल, अश्विनी कुमार तिवारी, मुन्ना अजीज, संजय शर्मा, आशुतोष पटेल एवं शिक्षाविद आनंद प्रकाश सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन