औरंगाबाद में अखंड भारत संकल्प दिवस पर जुटे सैकड़ों युवा, राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

अतिथि को सम्मानित करते लोग | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद में अखंड भारत संकल्प दिवस पर युवाओं ने राष्ट्र के गौरव को पुनर्स्थापित करने और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Aurangabad News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरुण नगर स्थित महाविद्यालयीन कार्य विभाग की ओर से शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान सभागार में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ.

युवाओं से अखंड भारत के संकल्प को आत्मसात करने की अपील

मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा, मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार के प्रांत सेवा प्रमुख अंजनी कुमार और जिला कार्यवाह अरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. कार्यक्रम का संचालन नगर महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख शिवम ने किया.

मुख्य वक्ता अंजनी कुमार ने अपने संबोधन में युवाओं से अखंड भारत के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया. उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की.

महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने पर दिया जोर

अंजनी कुमार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, विक्रमादित्य, बप्पा रावल, रानी अब्बक्का, वीर सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह जैसे महापुरुषों ने राष्ट्र के लिए जो संकल्प लिया था, उसे आज की युवा पीढ़ी को भी दोहराने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भारत के अतीत से शिक्षा लेकर वर्तमान को सुदृढ़ करने और भविष्य का निर्धारण करने की जरूरत है.

युवाओं को इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर

मुख्य वक्ता ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोगों ने लंबे समय के बाद अपनी मातृभूमि को पुनः प्राप्त करने का संकल्प पूरा किया. इसी तरह युवाओं के मन में भी राष्ट्र के प्रति दृढ़ संकल्प होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना आवश्यक है.

बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रचारक शिवनंदन, शशिभूषण, कमल, उदय तिवारी, रंजय अग्रहरि, पवन, मनीष, अभिषेक, सुधीर, अंकित, विश्वरंजन, अनिल, प्रवीर, रवि, अनीष, प्रिंस, हर्षित, गुंजन, किट्टू, समीर, सुधांशु, शिवम, आदित्य सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे.


विज्ञापन
मनीष राज सिंघम

लेखक के बारे में

By मनीष राज सिंघम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन