औरंगाबाद: दाउदनगर में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य समारोह से लेकर गांवों तक दिखा देशभक्ति का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

रेड क्रॉस सोशायटी कार्यालय में झंडोत्तोलन करते ओबरा विधायक डॉ प्रकाशचंद्र | Prabhat Khabar Network

दाउदनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

Aurangabad News : अनुमंडल मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी. पूरे दिन देशभक्ति गीतों से शहर और आसपास का वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर रहा.

डायट तरार में हुआ मुख्य समारोह

डायट तरार स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीओ अमित राजन ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में भी राष्ट्रध्वज फहराया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी.

रेड क्रॉस कार्यालय में विधायक ने फहराया तिरंगा

ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर कार्यालय में ध्वजारोहण किया. डॉ. प्रकाश चंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव भी हैं. अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में एसडीजेएम विकास कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया. वहीं प्रखंड राजद कार्यालय में ओबरा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान पूर्व विधायक ऋषि कुमार भी मौजूद रहे.

प्रखंड और नगर परिषद कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार तथा नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने राष्ट्रध्वज फहराया. विधिक संघ दाउदनगर में सचिव रामाशीष सिंह, उपकारा में जेल अधीक्षक अमित कुमार, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशमालय में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सोनाली कुमारी और मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया.

अस्पताल और थाना परिसर में भी गूंजा राष्ट्रगान

बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पवन कुमार, अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. शांता कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, दाउदनगर थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार ने तिरंगा फहराया. प्रखंड कृषि कार्यालय में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

शहीद चौक पर पूर्व सैनिक संघ ने फहराया तिरंगा

शहीद प्रमोद सिंह चौक पर पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न संगठनों में संस्था प्रमुखों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया.

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को किया याद

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय तथा इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों के योगदान को याद किया. साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन