मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों दी बधाई व शुभकामना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 10:29 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले सभी वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है. उनके संघर्ष और […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले सभी वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है. उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें. देश की आजादी को अक्षुण्ण रखें. देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नयी ऊंचाई पर पहुंचायेंगे. देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










