विज्ञापन

मधुबनी न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

बासोपट्टी में दो दोस्त के शव मिलने पर एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, उद्भेदन का दिलाया भरोसाफोटो: 14परिचय: मानसिंहपट्टी में घटना स्थल पर जांच करते एसपी योगेद्र कुमारप्रतिनिधि, बासोपट्टीथाना क्षेत्र के मानसिंहपट्टी गांव के दो युवक की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने पर एसपी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे. बुधवार को दोनों घटनास्थल पर परिजनों से घटना की जानकारी ली. मृतक सिकंदर सहनी एवं दिनेश मंडल के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.एसपी सबसे पहले मानसिंहपट्टी गांव के निकट आम के बगीचे के पास सुनसान जगह से शव बरामद स्थल पर पहुंचे. इसके बाद दोनों मृतक दिनेश मंडल और सिकंदर सहनी के परिजनों से मिले. इसके बाद कौआहा गांव के निकट निजी स्कूल के पास पहुंचकर घटना की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि हर हाल में दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा. दो दोस्त की मौत मामले में जयनगर डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी टीम गठित की गयी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर तकनीकी अनुसंधान की मदद भी ले रहे. मौके पर डीएसपी राघव दयाल, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई प्रिया कुमारी, सुशील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. घटना स्थल पर एसपी ने अधिकारियों को घटना का अविलंब उद्भेदन करने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि बीते मंगलवार को मानसिंहपट्टी गांव में रहने वाले दिनेश मंडल (25) का शव कौआहा गांव के निकट पेड़ से लटके अवस्था में मिला था. जो मामला संदिग्ध है. वहीं, मानसिंहपट्टी निवासी शिवजी सहनी के पुत्र सिकंदर सहनी (25) का शव गांव के आम बगीचे के निकट सुनसान जगह पुआल के पास से शव बरामद हुआ. उसकी तेज हथियार से गोदकर हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है. दोनों युवक के दोस्ती या कोई कनेक्शन की गहन जांच में पुलिस जुटी है. हालांकि पुलिस ने अभी घटना को संदिग्ध बताते हुए अविलंब घटना का खुलासा करने का दावा किया है. एसपी ने मृतक के परिजन से घटना के संबंध में जानकारी से अवगत हुए. मानसिंहपट्टी निवासी मृतक युवक सिकंदर सहनी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी. उनके एक तीन माह की बच्ची भी है. एसपी बच्चे एवं परिजन से मिलकर भावुक हुए. उन्होंने कहा कि दो दोस्त युवक की मौत मामले में एक की हत्या का आशंका व्यक्त किया गया है तो वहीं दूसरे का शव पेड़ से लटके हुए अवस्था में मिलना फिलहाल संदिग्ध है. जिस पर गहन जांच चल रही है. दोषियों को चिह्नित कर शीघ्र सजा दिलायी जायेगी.

मधुबनी >10:02 PM. 10 Dec

PrevPage 51Next

बिहार वीडियो

Latest मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) in Hindi:

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .