गुठनी में पहली बार पहुंचे प्रशांत किशोर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

जनसभा को संबोधित करते राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Siwan News : गुठनी दौरे में प्रशांत किशोर ने किया जनसंपर्क, लोगों से हुए रूबरू, जनसभा में दिखा उत्साह

विज्ञापन

गुठनी (सीवान) से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News : गुठनी थाना क्षेत्र के मैरीटार गांव में बुधवार की शाम जनसुराज के संस्थापक एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने श्री बाबू सिंह के पैतृक आवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया. पहली बार गुठनी आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुठनी चौराहा पर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने लोगों से जागरूक होकर बेहतर नेतृत्व चुनने और सामाजिक बदलाव की दिशा में आगे आने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, युवा और महिलाएं

सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं. लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और विभिन्न स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, ईष्टदेव तिवारी, शेषनाथ सिंह, पिंकेश सिंह, मुखिया लल्लन राय, मुन्ना पांडेय, पिंकी देवी, पूनम देवी, प्रिंयका चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे. जनसभा के बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन