सीवान : दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता पर फिर हमला, सामान फेंका, लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मैरवा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक घायल महिला का इलाज करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैरवा के भोपतपुरा में दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता पर मकान मालिक के परिजनों ने लोहे की रॉड से हमला किया, महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

मैरवा थाना क्षेत्र के भोपतपुरा मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. पीड़िता ने मकान मालिक के परिजनों पर हमला करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

मजदूरी से लौटने पर बाहर मिला सामान

पीड़िता मीरा देवी, जो जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर गांव की रहने वाली हैं, अपने दो बच्चों के साथ भोपतपुरा में किराये के मकान में रहती हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम मजदूरी कर लौटने पर उनका चार्जर समेत अन्य सामान कमरे के बाहर फेंका हुआ मिला. जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो विवाद शुरू हो गया.

लोहे की रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट

महिला का आरोप है कि मकान मालिक राजेश गोंड की पत्नी और उसके बच्चों ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पहले से दर्ज है दुष्कर्म के प्रयास का मामला

पीड़िता का कहना है कि मकान मालिक राजेश गोंड के खिलाफ पहले से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज है. उनका आरोप है कि उसी मामले को लेकर मकान मालिक के परिजन लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन