सीवान:पूर्व प्रखंड प्रमुख उमाशंकर सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराजगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बजरहियां स्थित श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि व प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह, भाजपा नेता डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, जिला मंत्री अजय कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, संजय सिंह राजपूत, प्रकाश सिंह पप्पू सहित कई नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

उमाशंकर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके व्यक्तित्व व सामाजिक योगदान को याद किया.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: वोटर्स के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी, बूथों की लाइव वेबकास्टिंग से लेकर गश्ती तक का इंतजाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन