बांकीपुर उपचुनाव: वोटर्स के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी, बूथों की लाइव वेबकास्टिंग से लेकर गश्ती तक का इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

AI फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. इससे पहले जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं. रात में अगर किसी भी तरह से वोटर्स को प्रभावित किया गया तो कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. मंगलवार की शाम ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया. अब लाउड स्पीकर के इस्तेमाल, किसी भी तरह के सभा का आयोजन या फिर रैली पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब वोटिंग की बारी है और 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे.

विज्ञापन

टोल फ्री नंबर भी जारी

वोटर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, वोटर्स टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर चुनाव को लेकर जानकारी ले सकते हैं. अगर उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो निर्वाचन आयोग की तरफ से मान्य किए गए 12 अन्य पहचान पत्रों में से किसी को भी दिखाकर वोट दे सकते हैं.

बूथों पर रहेगी ऐसी व्यवस्था

वोटिंग को लेकर सभी 422 बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी. चुनाव के दौरान सभी बूथों पर केंद्रीय पुलिस फोर्स के जवान रहेंगे. जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. डीएम डॉ. कुंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. डीएम ने कहा कि चुनाव के दिन बूथों पर किसी भी प्रत्याशी को जाने के लिए केवल तीन गाड़ियों के उपयोग की अनुमति होगी. एक गाड़ी खुद प्रत्याशी के लिए और दो अन्य अधिकृत एजेंट के लिए होंगे. हर गाड़ी में अधिकतम पांच लोग रहेंगे.

प्रचारकों और कार्यकर्ताओं को चेतावनी

डीएम ने कहा कि विधानसभा इलाके के वोटर नहीं रहने पर बाहरी स्टार प्रचारक, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रचार से जुड़े लोगों को इलाके में नहीं रहना है. उन्हें विधानसभा क्षेत्र की सीमा से बाहर रहना है. जांच के दौरान पाये जाने पर कार्रवाई होगी. वोटरों को किसी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से बचाने के लिए सुरक्षा बल दिन-रात गश्ती करेंगे.

SSP कार्तिकेय शर्मा ने क्या बताया?

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि चुनाव के लिए केंद्रीय पुलिस फोर्स की 14 कंपनियां तैनात हैं. सभी बूथों पर जवान तैनात रहेंगे. साथ ही बिहार पुलिस और सैप के जवानों की भी तैनाती होगी. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पांच केस दर्ज किए गए हैं. सुरक्षा को लेकर जांच के दौरान अब तक चार हथियार और 21 कारतूस बरामद किए गए है. इसके अलावा भी उन्होंने बरामदगी को लेकर अन्य जानकारियां दी.

कितने वोटर्स डालेंगे वोट?

जानकारी के मुताबिक, बांकीपुर विधानसभा में टोटल 379616 वोटर्स वोट डालने के पात्र हैं. इनमें 200060 पुरुष वोटर, 179533 महिला वोटर, ट्रांसजेंडर वोटर 23 और ओवरसीज वोटर 14 हैं. ऐसे में ये वोटर 30 जुलाई को 25 उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे.

Also Read: अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत CM सम्राट के 8 ऐलान, जानें और क्या-क्या है शामिल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन