अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत CM सम्राट के 8 ऐलान, जानें और क्या-क्या है शामिल

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Government Gift: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के भागलपुर और इसके आस-पास के जिलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. सीएम ने श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ कई तोहफे दिए. इस दौरान उन्होंने रोप-वे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत 8 ऐलान किए.

विज्ञापन

Bihar Government Gift: श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ के साथ बिहार को विकास की कई सौगातें मिली हैं. सुल्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धार्मिक पर्यटन, आधारभूत संरचना और रोजगार से जुड़ी कई परियोजनाओं का ऐलान किया. इन घोषणाओं का उद्देश्य सिर्फ लोगों की सुविधाएं बढ़ाना नहीं, बल्कि पूरे अंग क्षेत्र को विकास को नई पहचान दिलाना है.

विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर किया ऐलान

सबसे महत्वपूर्ण घोषणा अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की रही. सीएम सम्राट ने बताया कि सुल्तानगंज में इंटरनेशन एयरपोर्ट बनाया जाएगा. जबकि तारापुर में एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा अजगैबीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोप-वे बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान होगी.

सीएम सम्राट चौधरी की 8 घोषणाएं

  • सुल्तानगंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की योजना.
  • अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे का निर्माण.
  • भागलपुर से मुंगेर तक लगभग 83 किलोमीटर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का विकास.
  • अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल को 31 दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य.
  • सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन सड़क और नई रेल लाइन बिछाई जाएगी.
  • विक्रमशिला टाउनशिप, अंग टाउनशिप और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास.
  • डॉल्फिन पर्यटन, गंगा पार्क और धार्मिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार.
  • तारापुर में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा.

भागलपुर और आस-पास के इलाकों का विकास

इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले में एक के बाद एक कई सौगातें दी. इन परियोजनाओं को लेकर बताया जा रहा है कि इससे न केवल श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की यात्रा आसान बन सकेगी, बल्कि भागलपुर, मुंगेर और आस-पास के इलाकों को धार्मिक पर्यटन, उद्योग और आधुनिक बुनियादी ढांचे के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकेगी.

Also Read: बिहार में आज से शिक्षकों के लिए खुल जाएगा पोर्टल, ट्रांसफर के लिए कर सकेंगे अप्लाई, TRE-3 टीचरों को भी राहत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन