शहजाद हत्याकांड: परिजनों से मिलने शिवराजपुर पहुंचे राजद विधायक ओसामा शहाब और अनवारुल हक

परिजनों से मिलते ओसामा शहाब और अनवारुल हक
Siwan News : राजद विधायक ओसामा शहाब ने परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी और एसपी से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
बड़हरिया (सीवान) से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News : बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में हुए युवक शहजाद अली हत्याकांड कांड के बाद विभिन्न दलों के नेता और संगठन उसके परिजनों से मिलने औल आर्थिक सहयोग के लिए शिवराजपुर गांव पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को राजद विधायक ओसामा शहाब ने शिवराजपुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की हकीकात के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की. साथ ही, मृतक की पत्नी मोबिना खातून की आर्थिक मदद की. विदित हो कि गत शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में उसी गांव के दबंगों ने क्यामुद्दीन साईं के पुत्र शहजाद अली को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था.इस दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आयी थी.
पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता भी सौंपी
इस मौके पर राजद विधायक ओसामा शहाब ने एसपी के बात कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने अहा कि वे भविष्य में भी मृतक के परिजनों के साथ खड़े रहेंगे. साथ प्रमुख पति मो मिन्हाज उर्फ सल्लू, समाजसेवी शौकत अली सहित अन्य उपस्थित थे. इसके पूर्व राजद नेता अनवारुल हक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने प्रशासनिक रूप से पूरा सहयोग करते रहने और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. इस मौके पर पूर्व मुखिया मो मुन्ना,मुखिया प्रतिनिधि नौशाद अली, शौकत अली सहित अन्य मौजूद थे. राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. वहीं जिमायतुल हिंद,सीवान का एक डेलीगेशन ने भी शिवराजपुर के मृतक शहजाद अली के घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










