स्काउट-गाइड शिविर में बिना बर्तन भोजन बनाना सिखाया

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Nov 2025 7:13 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क् क्षेत्र स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड, लखीसराय द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

छात्राओं को आपात स्थिति में कम संसाधन में भूख मिटाने की जानकारी दी गयी

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क् क्षेत्र स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड, लखीसराय द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार, शिविर प्रधान गाइड कैप्टन अमृता सिंह के नेतृत्व में यह शिविर लगाया गया. इसमें प्रथम और द्वितीय सोपान की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शनिवार को छात्राओं को बिना बर्तन के भोजन बनाने का तरीका सिखाया गया. कैंप के सहयोगी अनुराग आनंद ने आपात स्थिति में कम संसाधनों का उपयोग करके भूख मिटाने के लिए यह विधि सिखायी. छात्राओं ने टोलियों में बंटकर कम समय में बेहतरीन भोजन तैयार करने का प्रयास किया और स्टॉल लगाकर उसे प्रदर्शित किया. विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने तैयार किये गये. भोजन का स्वाद चखा और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने पाक प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और बच्चों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम समय में बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने खुले में बिना बर्तन के भोजन बनाने को एक अच्छी पहल बताया. शिविर में स्वस्थ रहने के लिए प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गयी. छात्राओं को बताया गया कि मरीज का प्राथमिक उपचार कैसे करें, तुरंत स्ट्रेचर बनाकर उसे अस्पताल कैसे ले जायें और लू से बचने के लिए क्या उपाय करें. उन्हें अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने का आह्वान किया गया. प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में शिक्षक प्रेमरंजन कुमार, राजेश कुमार, अजय महतो, फौजिया सुल्ताना, अनिल कुमार, विक्रांत कुमार, कुमारी शिवान्तिका, नेहा मजाहिर, जोखन सिंह, प्रियंका कुमारी, मो. शाह नवाज गौहर, रवि प्रसाद रवि, राजीव रंजन, कृष्ण मुरारी, विवेक, चुनमुन और ललन विक्रांत कुमार सहित अन्य लोगों का भरपूर सहयोग रहा.

———————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन