पुलिस सभा में जवानों की सुनी गयी समस्या, त्वरित समाधान का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पुलिस सभा में जवानों की सुनी गयी समस्या, त्वरित समाधान का निर्देश

एसपी प्रेरणा कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र, लखीसराय में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस सभा आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं और आवश्यकताओं की समीक्षा की

विज्ञापन

लखीसराय. एसपी प्रेरणा कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र, लखीसराय में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस सभा आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं और आवश्यकताओं की समीक्षा की. सभा के दौरान विभिन्न थाना व इकाइयों से जुड़े पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा संबंधी, प्रशासनिक व अन्य समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा. पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर जवानों की बात सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और मनोबल बनाये रखने के लिए उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण आवश्यक है. पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर विभाग लगातार गंभीर है. सभा में पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, ड्यूटी के दौरान सतर्कता व जनसंपर्क को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों व जवानों को कर्तव्य निर्वहन में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. सभा का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन