ट्रेन में महिला यात्री का सोने का जितिया और मोबाइल चुराने वाला चोर गिरफ्तार, 50 हजार का सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

जानकारी देते रेल पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार आरोपित. | Prabhat Khabar Network

Barahiya GRP Action : बड़हिया जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में उसने ट्रेन से महिला यात्री के सोने के जितिया और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है.

विज्ञापन

Barahiya GRP Action : बड़हिया जीआरपी के प्रधान आरक्षी अजय कुमार सिंह और आरक्षी अफजल अली के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी. पूछताछ के दौरान वह अपनी मौजूदगी का संतोषजनक कारण नहीं बता सका और न ही यात्रा से संबंधित कोई वैध टिकट दिखा पाया.

तलाशी में मिला चोरी का सामान

पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से सोने का एक जितिया और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि दोनों सामान उसने ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री से चोरी किए थे. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर दोनों सामान अपने कब्जे में ले लिए.

पटना का युवक गिरफ्तार

जीआरपी ने आरोपी की पहचान आयुष कुमार (19 वर्ष), पिता अजय कुमार, निवासी बाढ़ ढेलवा गोसाईं, थाना बाढ़, जिला पटना के रूप में की. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

महिला यात्री की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

बाद में पीड़ित महिला यात्री बैगिया देवी ने जीआरपी बड़हिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, बरामद सोने के जितिया और मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है. जीआरपी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन