गौरी शंकर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, अर्धनारीश्वर शिवलिंग के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

गौरी शंकर धाम में तैयार पंडाल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shravani Mela 2026 : गौरी शंकर धाम श्रावणी मेले के लिए तैयार है. अर्धनारीश्वर शिवलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्तों के आने की उम्मीद है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : जिला प्रशासन के सहयोग और मंदिर समिति की देखरेख में गौरी शंकर धाम परिसर में पंडाल, बैरिकेडिंग, विद्युत सज्जा, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. सावन के पहले दिन से जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्तों के आने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

अर्धनारीश्वर शिवलिंग से जुड़ी है धाम की विशेष पहचान

गौरी शंकर धाम जिले का एकमात्र धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां अर्धनारीश्वर शिवलिंग स्थापित है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों पहले मंदिर क्यूल नदी के किनारे स्थित था, लेकिन नदी कटाव में वह बह गया था. बाद में नए मंदिर का निर्माण कराया गया. मान्यता है कि प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मिले संकेत के बाद गोताखोरों की मदद से पुराने शिवलिंग को नदी से निकालकर पुनः स्थापित किया गया, जबकि बाहर से लाए गए शिवलिंग को अलग मंदिर में स्थापित किया गया.

श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली होने की मान्यता

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, रामायण काल में श्रृंगी ऋषि गंगा स्नान के बाद इसी स्थान पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते थे. इसी कारण यह धाम श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. पिछले दो-तीन वर्षों से जिला प्रशासन भी श्रावणी मेले के दौरान यहां विशेष व्यवस्थाएं करा रहा है.

मंदिर प्रवेश को लेकर उठा विवाद, सड़क की भी मांग

मंदिर के समीप रहने वाले महादलित मल्लिक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंदिर में प्रवेश और पूजा-अर्चना की अनुमति नहीं मिलती. ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से निष्पक्ष पहल की मांग की है. वहीं मंदिर समिति के सदस्य रविराज ने बताया कि धाम तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग जर्जर है और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है. ग्रामीणों ने श्रावणी मेले से पहले सड़क मरम्मत, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन