CCTV फुटेज ने खोला कातिल का राज, पड़ोस का कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार, बेसमेंट में छिपा रखा था शव

Updated:
विज्ञापन

ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते का अपहरण कर हत्या कर दी गई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: गोरखपुर के खजनी कस्बे में एक ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. बच्चे का शव एक पड़ोसी के बेसमेंट से मिला, जिसके बाद पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षक को गिरफ्तार किया है. यह घटना परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी है.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खजनी कस्बे में ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते का अपहरण कर हत्या कर दी गई. बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक पड़ोसी के मकान के बेसमेंट से बरामद हुआ. पुलिस ने मामले में पड़ोसी कंप्यूटर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

खेलते समय गायब हुआ था बच्चा, साइकिल और चप्पल से मिला सुराग

गोरखपुर के खजनी कस्बे के रहने वाले ज्वैलरी कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा का पोता वैभव चौथी कक्षा में पढ़ता था. सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद वह घर के बाहर साइकिल लेकर खेलने चला गया था. करीब आधे घंटे बाद उसकी साइकिल घर के पीछे लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिवार ने आसपास के इलाकों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन वैभव का कोई पता नहीं चला. कुछ देर बाद साइकिल से करीब 100 मीटर दूर खेत में उसकी एक चप्पल मिली. इसके बाद परिजनों को अपहरण की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

CCTV फुटेज से खुला राज, पड़ोसी पर गया शक

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. एक फुटेज में वैभव एक व्यक्ति के साथ जाता दिखाई दिया. परिवार ने उस व्यक्ति की पहचान पड़ोस में रहने वाले कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट के रूप में की. पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपहरण के बाद हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मां की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वैभव की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. करीब डेढ़ महीने पहले ही उसकी मां श्वेता वर्मा का बीमारी के चलते निधन हुआ था. तीन भाइयों में वैभव सबसे छोटा था. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया. पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Must Read- न नगर निगम के चक्कर और न लंबी लाइनें, लखनऊ में घर बैठे जमा होगा बकाया गृहकर, OTS से मिलेगी छूट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola