बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे चार युवक, वज्रपात से दो की मौत और दो झुलसे

Updated:
विज्ञापन

बलिया में घटना स्थल पर जुटी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से मातम पसर गया है. बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर वज्रपात हुआ, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.

विज्ञापन

Ballia News: बारिश से बचने के लिए पेड़ की छांव में खड़े युवकों को क्या पता था कि अगले ही पल वही पेड़ उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगा. सोमवार दोपहर बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार युवक बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे युवक

कसेसर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. नहर मार्ग के पास कई दुकानें सजी थीं. दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर जा गिरी.

बिजली गिरते ही मची भगदड़

आकाशीय बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ. पेड़ के नीचे खड़े चार युवक इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में झुलसे युवकों को अस्पताल पहुंचाया.

दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

हादसे में कसौंडर निवासी रंजीत कुमार (32) और सिकंदरपुर निवासी अनुराग कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कसौंडर निवासी छोटू कुमार (30) समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गांवों में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. सिकंदरपुर और कसौंडर गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- UP में ‘तबादला सीजन’ जारी! PCS- IAS के बाद अब 121 खंड शिक्षा अधिकारियों की बदली तैनाती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola