मोहम्मद शमी के परिवार पर बढ़ी मुश्किलें, छोटे भाई कैफ पर दुष्कर्म का मामला लखनऊ में दर्ज
मोहम्मद शमी के परिवार की बढ़ी मुश्किलें
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई और यूपी के रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ संगीन आरोप में फंस गए हैं. लखनऊ के आशियाना थाने में उनके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है. महिला ने निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
UP News: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई और यूपी के रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ एक बड़ेसंगीन आरोप के विवाद में घिर गए हैं. राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है. एक महिला ने कैफ पर निकाह का वादा कर शारीरिक शोषण करने का गंभीर इल्जाम लगाया है. वहीं कैफ के बड़े भाई मोहम्मद हसीब पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है.
2020 में गाजियाबाद में हुई थी पहली मुलाकात
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि साल 2020 में वह गाजियाबाद में रहती थी. वहीं एक म्यूचुअल दोस्त के जरिए उसकी जान-पहचान कैफ से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत का दौर शुरू हो गया. महिला के अनुसार वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है, यह बात उसने कैफ को पहले ही बता दी थी. आरोप है कि अगस्त 2023 में कैफ ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और कहा कि उसे इन बातों से कोई एतराज नहीं है.
कोलकाता के होटल में बुलाकर बनाया संबंध
महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता के एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, इसके बाद जब भी वह निकाह की बात करती, तो कैफ आईपीएल ऑक्शन के बाद शादी करने का कहकर टाल देता था. पीड़िता ने यह भी कहा कि वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी, लेकिन कैफ को उसकी जॉब पसंद नहीं थी और उसने दबाव डालकर नौकरी छुड़वा दी.
अमरोहा बुलाकर बड़े भाई ने दी धमकी
तहरीर के मुताबिक, आईपीएल ऑक्शन खत्म होने के बाद कैफ ने उससे बात करना कम कर दिया. परेशान होकर महिला ने उसके घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की. 19 मई को उसे बातचीत के लिए अमरोहा बुलाया गया. वहां कैफ के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने उसके साथ अभद्रता की और धमकाया. इसके बाद वह वापस लखनऊ आशियाना स्थित अपने घर लौट आई.
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
महिला ने बताया कि उसने पहले 31 अगस्त को आशियाना थाने में शिकायत दी, फिर डीसीपी से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. रविवार को जब उसकी शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर आशियाना पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि सीनियर अफसरों के निर्देश पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह मुकदमा महिला की शिकायत के आधार पर लिखा गया है, लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और अभी तक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: UP में ‘तबादला सीजन’ जारी! PCS- IAS के बाद अब 121 खंड शिक्षा अधिकारियों की बदली तैनाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए