​इंसान नहीं, कुत्ते की हुई तेरहवीं! मेरठ में पंडित-हवन के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पूरे इलाके में हो रही चर्चा

Updated:
विज्ञापन

टफ्फू की तेरहवीं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेरठ में एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की मौत के बाद उसकी तेरहवीं की रस्में पूरी कीं. घर में हवन-पूजन कराया गया और रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया. यह अनोखा आयोजन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

Dog Terahvin Ceremony: पालतू जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, इसकी भावुक मिसाल मेरठ में देखने को मिली. यहां एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते ‘टफ्फू’ की मौत के बाद उसकी तेरहवीं की रस्में पूरी कीं. घर में हवन-पूजन कराया गया और रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया. टफ्फू को बूंदी के लड्डू बेहद पसंद थे, इसलिए तेरहवीं में उसकी पसंदीदा मिठाई भी बनवाई गई.

विज्ञापन

12 साल तक परिवार का हिस्सा रहा टफ्फू

रिपोर्ट के मुताबिक, टफ्फू करीब 12 साल तक परिवार के साथ रहा. परिवार के लिए वह सिर्फ पालतू कुत्ता नहीं, बल्कि घर के एक सदस्य जैसा था. देसी नस्ल के टफ्फू से परिवार के सभी सदस्यों का खास लगाव था. उसके साथ बिताए वर्षों के कारण उसकी मौत के बाद परिवार में गम का माहौल रहा.

बेटी वर्षा हर रक्षाबंधन पर बांधती थी राखी

टफ्फू और परिवार की बेटी वर्षा के बीच खास रिश्ता था. वर्षा उसे भाई की तरह मानती थी और हर रक्षाबंधन पर टफ्फू को राखी बांधती थी. परिवार के मुताबिक, टफ्फू भी घर के सदस्यों से काफी घुला-मिला था. यही वजह रही कि उसकी मौत के बाद परिवार ने उसकी याद में पूरे विधि-विधान से तेरहवीं करने का फैसला लिया.

मौत के बाद कराया हवन-पूजन

टफ्फू की मौत के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया और बाद में तेरहवीं का आयोजन किया. इस दौरान हवन-पूजन कराया गया. रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी बुलाया गया. कार्यक्रम के लिए खाना बनाने को हलवाई लगाए गए और लोगों को प्रसाद दिया गया.

पसंदीदा बूंदी के लड्डू भी बनाए

टफ्फू को बूंदी के लड्डू काफी पसंद थे. इसी वजह से उसकी तेरहवीं में बूंदी के लड्डू भी बनवाए गए और लोगों को बांटे गए. परिवार ने टफ्फू के साथ जुड़ी यादों को इस आयोजन के जरिए साझा किया. करीब 12 साल तक साथ रहे अपने पालतू साथी को परिवार ने इसी तरह भावुक विदाई दी.

Must Read- UP में ‘तबादला सीजन’ जारी! PCS- IAS के बाद अब 121 खंड शिक्षा अधिकारियों की बदली तैनाती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola