UP में ‘तबादला सीजन’ जारी! PCS- IAS के बाद अब 121 खंड शिक्षा अधिकारियों की बदली तैनाती

Updated:
विज्ञापन

121 खंड शिक्षा अधिकारियों की बदली तैनाती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है. बेसिक शिक्षा विभाग में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के साथ-साथ वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों के भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं. यह फैसला 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत लिया गया है.

विज्ञापन

UP BEO Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. PCS और IAS अधिकारियों के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं. शासन ने प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को वर्तमान तैनाती वाले जनपद से हटाकर दूसरे जनपदों में नई तैनाती दी है. इसके साथ ही विभागीय कार्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों का भी स्थानांतरण किया गया है.

विज्ञापन

2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत फैसला

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले के लिए शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद कार्मिक विभाग की वर्ष 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत शासन ने स्थानांतरण का निर्णय लिया. आदेश के मुताबिक समूह-ग के खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती वाले जनपद से नवीन तैनाती वाले जनपद में भेजा गया है.

वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों के भी तबादले

121 बीईओ के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में तैनात वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों का भी स्थानांतरण किया गया है. 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों के वर्तमान कार्यालय/जनपद और नई तैनाती वाले कार्यालय/जनपद का उल्लेख किया गया है. स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

शाहिद अली को मीरजापुर में मिली नई तैनाती

तबादला सूची में शाहिद अली का स्थानांतरण संयुक्त शिक्षा निदेशक, मीरजापुर के पद/कार्यालय पर किया गया है. वहीं, अन्य कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों और राजकीय संस्थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है. इन तबादलों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती व्यवस्था में बदलाव होगा.

Must Read- भीग रहे कपड़े उतारने की बात पर भड़की बहू, सास को पटककर मार डाला, 65 साल की महिला की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola