लखीसराय सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? जारी हुआ पूरा ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 13 Jun 2026 7:39 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज कराने की सोच रहे हैं? घर से निकलने से पहले जान लीजिए शनिवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू का पूरा रोस्टर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल लखीसराय ने शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और भीड़ के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सुबह की ओपीडी 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

जनरल ओपीडी में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञों की सुविधा

शनिवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ मणिभूषण कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सामान्य बीमारियों से लेकर नियमित स्वास्थ्य परामर्श तक की सुविधाएं इन विभागों में उपलब्ध रहेंगी.

शाम की ओपीडी में भी मिलेगा इलाज

जो मरीज सुबह अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए इवनिंग ओपीडी की व्यवस्था की गई है. दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संजय कुमार जनरल ओपीडी में मरीजों को देखेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे.

महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था, गायनी विभाग में विशेषज्ञ तैनात

महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए गायनी ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ कुमार अमित की ड्यूटी लगाई गई है. गर्भावस्था, स्त्री रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित परामर्श यहां उपलब्ध रहेगा.

इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के लिए 24 घंटे निगरानी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीरथा मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों की देखरेख करेंगे.

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू में विशेष व्यवस्था

एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणिभूषण कुमार तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read: Also Read: RJD MLC बोले- राबड़ी देवी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनतीं, सिंगर को हीरे का कंगन गिफ्ट करने के बाद JDU ने की ED जांच की मांग

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन