बांका–राजेंद्रनगर इंटरसिटी के समय में बदलाव, अब 20 मिनट पहले पहुंचेगी राजेंद्रनगर
बांका–राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस | Prabhat Khabar Network
बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह ट्रेन 20 मिनट पहले राजेंद्रनगर पहुंचेगी। यात्रियों के लिए नई समय-सारणी देखें।
लखीसराय : बांका और गोड्डा से राजेंद्रनगर की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पूर्व मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 13241 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचने के समय में बदलाव किया है. अब यह ट्रेन अपने पुराने समय शाम 4:15 बजे के बजाय 20 मिनट पहले दोपहर 3:55 बजे राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी.
गोड्डा इंटरसिटी के समय में भी बदलाव
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 13229 गोड्डा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन समय में भी संशोधन किया गया है. अब यह ट्रेन भी दोपहर 3:55 बजे राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दोनों ट्रेनों के मार्ग में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
यात्रियों को होगी सुविधा
समय में बदलाव से पटना और राजेंद्रनगर की ओर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी. इसका लाभ लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा.
मांग पर रेलवे ने की कार्रवाई
ट्रेन की गति बढ़ाने और समय में सुधार की मांग पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह से की थी. उनके आग्रह पर रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके बाद रेलवे ने दोनों ट्रेनों के राजेंद्रनगर पहुंचने के समय में संशोधन किया. समय में बदलाव पर आशुतोष कुमार ने डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि राज
रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









