रोको-टोको अभियान के तहत 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जप्त विदेशी शराब | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में पुलिस ने 'रोको-टोको' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के दौरान 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है. इन युवकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय : पुलिस ने बुधवार देर रात रोको-टोको अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 10.5 लीटर बतायी गयी है.

तलाशी में बरामद हुई शराब

पुलिस के अनुसार, रोको-टोको अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान उनके पास से 750 मिलीलीटर की 14 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.

गिरफ्तार युवकों की पहचान महेशपुर के काशीचक निवासी तनिक पासवान के पुत्र मिथुन कुमार एवं प्रमोद राम के पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जायेगा. पुलिस की कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है.


विज्ञापन
रवि राज

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन