किऊल नदी में स्नान करने के दौरान युवक डूबा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मृतक के बिखलते परिजन | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के किऊल नदी के सूर्य नारायण घाट पर स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों में कोहराम।

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के कबैया थाना क्षेत्र स्थित किऊल नदी के सूर्य नारायण घाट पर स्नान करने के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कबैया रोड वार्ड संख्या 32 निवासी फेकन राम के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है.

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया युवक

जानकारी के अनुसार, करण कुमार अपने दोस्तों के साथ किऊल नदी के सूर्य नारायण घाट पर स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया. युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला.

इसके बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में करण कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी घटना से स्तब्ध नजर आये.

पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलने के बाद कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन