सदर अस्पताल लखीसराय का आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद
सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network
सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी किया है। यहाँ देखें डॉक्टरों की ड्यूटी और समय की पूरी जानकारी।
लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. वहीं ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी.
जनरल ओपीडी में सुबह इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी
गुरुवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ. संगीता राय और डॉ. सुधांशु कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसमें डॉ. संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं गायनी ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हरिप्रिया मरीजों का इलाज करेंगी.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. राज अभय ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा में तीन डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा
इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु राज और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे.
बाल रोग विभाग और एसएनसीयू में भी डॉक्टर तैनात
पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हिमांशु राज मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. पवन कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










