प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल टूर्नामेंट में बेगूसराय के अभिषेक रंजन रहे प्रथम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Nov 2025 9:54 PM

विज्ञापन

प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल टूर्नामेंट में बेगूसराय के अभिषेक रंजन रहे प्रथम

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित प्रज्ञा विद्या बिहार पब्लिक स्कूल में रविवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया. टूर्नामेंट में बिहार व झारखंड के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब लखीसराय के अध्यक्ष प्रो मनोरंजन कुमार, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला सचिव सह प्रज्ञा विद्या विहार के संस्थापक व संचालक रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, नरेंद्र प्रसाद सिंह, लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, कोषाध्यक्ष, व बिहार राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिव प्रिय भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के अनुभवी अध्यापक मयंक कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, गोपाल कुमार, जितेंद्र कुमार, बलवीर कुमार, रितेश कुमार, राकेश कुमार, हरिशंकर पांडे, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार और चंदन कुमार सहयोग सराहनीय रहा. उद्घाटन के दौरान मंच से प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए शतरंज एक अत्यंत उपयोगी खेल है. उन्होंने कहा कि शतरंज बच्चों को अनुशासन, धैर्य और रणनीति सिखाता है. ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. प्रज्ञा विद्या बिहार विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है.

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनय कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा को पहचानने का माध्यम हैं, बल्कि बच्चों को बड़े मंचों के लिए तैयार भी करती हैं. खिलाड़ी जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना को प्राथमिकता दें.

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रज्ञा विद्या विहार के संस्थापक रंजन कुमार ने शतरंज की चाल चल कर किया. सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान उत्साहित थे. छह चक्रों में सभी चक्रों का खेल बहुत ही रोमांचक बना रहा. खिलाड़ी अपने खाते में एक एक अंक जोड़ने के लिए पूरी तल्लीनता से खेलते रहे. सारे नियमों का पालन करते हुए खेल भावना का उदाहरण पेश किया. अंतिम चक्र के खेल में पहले बोर्ड में लखीसराय के शिव प्रिय भारद्वाज व बेगूसराय के अभिषेक रंजन के बीच गहमागहमी रही. काफी उठा पटक करते हुए अभिषेक रंजन प्रथम व लखीसराय के शिवप्रिय भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे.

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह व खेल भावना देखने को मिली. अतिथियों ने बच्चों को निरंतर अभ्यास, रणनीति निर्माण व मानसिक विकास पर जोर दिये जाने की सलाह दी. समापन सत्र में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन की घोषणा की. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा कार्यक्रम के समापन सत्र में की जायेगी.

ओपन कैटेगरी (मेन ओपेन प्राइज) टॉप 10 रैंकिंग

रैंक खिलाड़ी का नाम जिला अर्जित अंक

1 अभिषेक रंजन (बेगूसराय ) 6

2 शिव प्रिय भारद्वाज (लखीसराय ) 5

3 रवि शंकर प्रसाद 5

4 अभिषेक सोनू (मुजफ्फरपुर) 4.5

5 रोहन रंजन (मुजफ्फरपुर) 4.56 ऋतिक कुमार (गया) 4.5

7 अर्जुन कुमार (बेगूसराय) 4.5

8 अमन कुमार (देवघर) 4.5

9 अभिनव मिश्रा (पटना) 4.5

10 गिरीश तिवारी (छपरा) 4

ओपन कैटेगरी में सभी खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबला खेला. अभिषेक रंजन ने बेहतरीन रणनीति व सटीक चालों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संयुक्त सचिव शिव प्रिय भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे. वहीं बेस्ट फीमेल अंडर टेन कैटेगरी में भानु रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया.

बेस्ट अंडर टेन 10 कैटेगरी

रैंक खिलाड़ी का नाम आयु वर्ग जिला स्कोर

1 वैभव आनंद अंडर 10 लखीसराय 3.5

2 कृष्णा अंडर 10 लखीसराय 3.5

3 अमर राज अंडर 10 लखीसराय 3.5

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन