बेटी की शादी में आ रहे थे, हुए नशाखुरानी गिरोह का शिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 9:02 PM
फोटो संख्या 30चित्र परिचय- बेहोशी की हालत में उपेंद्र महतो चानन. प्रखंड के मलिया निवासी उपेंद्र महतो पंजाब से अपने घर आने के क्रम में मंगलवार को नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गये. जिसे बेहोशी की हालत में मननपुर स्टेशन पर उसके परिजनों द्वारा उतारा गया. जानकारी के मुताबिक उपेंद्र महतो कई वर्षों से पंजाब […]
फोटो संख्या 30चित्र परिचय- बेहोशी की हालत में उपेंद्र महतो चानन. प्रखंड के मलिया निवासी उपेंद्र महतो पंजाब से अपने घर आने के क्रम में मंगलवार को नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गये. जिसे बेहोशी की हालत में मननपुर स्टेशन पर उसके परिजनों द्वारा उतारा गया. जानकारी के मुताबिक उपेंद्र महतो कई वर्षों से पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. 26 फरवरी को उसके बेटी की शादी होनी थी. जिसकी तैयारी के लिए वह पंजाब से 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से अपना घर मलिया आ रहा था. रास्ते में वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया और उसके पास से जो भी रुपये व समान थे लूट लिया गया. श्री महतो को बेहोशी की हालत देख कर उसके आस पास बैठे यात्रियों ने उसके पॉकेट टटोल कर देखी. तो उसके पॉकेट में श्री महतो के परिवार के कुछ सदस्यों का मोबाइल नंबर था. यात्रियों ने फोन कर इसकी सूचना दी. सूचना पाकर श्री महतो के परिजन मननपुर स्टेशन पहुंचे जहां उक्त ट्रेन के रुकने के बाद श्री महतो को बेहोशी की हालत में उतारा गया. समाचार प्रेषण तक श्री महतो को होश नहीं आया था. वहीं लूटे गये रुपये का आकलन नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










