फरार चल रहे तीन अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
फरार चल रहे तीन अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन अपराधियों पर लखीसराय पुलिस ने इनाम घोषित किया है. हत्या और अन्य गंभीर मामलों में वांछित इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार

लखीसराय पुलिस द्वारा गुरुवार को फरार चल रहे तीन अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की गयी है. सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 177/24 हत्या मामले में फरार चल रहे नवाबगंज गांव के रहने वाले अवध राम के पुत्र बुधन राम पर दस हजार रुपये पुरस्कार राशि की घोषणा की गयी है.

इसी तरह सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 94/25 मामले में फरार चल रहे सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के हल्दी गांव के रहने वाले गुलाम सुभानी के पुत्र कमाल अशरफ पर 10 हजार रुपये तथा कजरा थाना क्षेत्र के बेलौंजा निवासी बोढ़न मांझी के पुत्र झकसु मांझी पर दो हजार रुपये इनाम राशि की घोषणा की गयी है.

झकसू मांझी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी लखीसराय के परिवाद वन अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहे हैं. तीनों फरार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है. इनकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास करने के बावजूद ये अब भी फरार चल रहे हैं.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन