एनएच 80 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के इंदुपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार
नगर परिषद बड़हिया क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट एनएच-80 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान बोधनगर निवासी उमेश रजक के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह बाइक से बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था.
इसी दौरान इंदुपुर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद प्रेम कुमार सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन