लालू प्रसाद यादव के 79वां जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 11 Jun 2026 6:50 PM
सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को लखीसराय में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम गढ़ी चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.
सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को लखीसराय में गढ़ी चौक के निजी होटल में उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए लालू यादव द्वारा किये गये कार्यों को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया. उन्होंने इन वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय और विकास के क्षेत्र में लालू यादव के योगदान को जनता आज भी याद करती है. इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल जुमलों की राजनीति करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में राजद के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला प्रधान महासचिव कपिलदेव दास, राज्य परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, चंदनपुरा के गोलू कुमार, राजेश कुमार प्रियदर्शी, नरेश ठाकुर, मनोज भारती, फूल यादव, असरगंज मुंगेर के पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










